Search This Blog

Friday, 23 August 2019

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा आरक्षण बढ़ा कर 72% के विरोध में सर्व ब्राह्मण समाज, युवा मंच ने अभिषेक पांडेय के नेतृत्व में दुर्ग जिलाधीश DM को महामहिम राष्ट्रपति एवं राज्यपाल महोदया के नाम ज्ञापन सौंपा । 



विगत 15 अगस्त को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा आरक्षण बढ़ा कर 72% करने की घोषणा के विरोध में आज सर्व ब्राह्मण समाज, युवा मंच के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक पांडेय के नेतृत्व में दुर्ग जिलाधीश DM को महामहिम राष्ट्रपति एवं राज्यपाल महोदया के नाम ज्ञापन सौंपा गया। 

ज्ञापन में संगठन द्वारा मांग की गई है कि या तो पुराना आरक्षण यथावत रखा जाए या आर्थिक आधार पर लागू कर सबको समान हक़ दिया जाए क्योंकि बाबा भीमराव अम्बेडकर जी ने समाज मे दबे पिछड़े वर्ग को उठाने हेतु 10 वर्ष के लिए अस्थाई आरक्षण लागू किया था जिसे समय पर बदला जाना था लेकिन 69 वर्षों से कुछ नेताओं के राजनीतिक लाभ के लिए लगातार जारी है ।

अगर तात्कालिक इस विषय पर संज्ञान नहीं लिया गया तो हमारे द्वारा जल्द ही सक्षम व न्यायिक कार्यवाही की जाएगी जिसकी जवाबदार वर्तमान की छत्तीसगढ़ सरकार होगी ।

ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक पांडेय, अधिवक्ता संघ के पूर्व उपाध्यक्ष ऋषिकांत तिवारी, जिला उपाध्यक्ष ब्रम्हा तिवारी, जिला उपाध्यक्ष एन डी तिवारी, विजय शुक्ला एवं अधिवक्ता गण उपस्थित थे।


No comments:

Post a Comment